दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि काला जठेड़ी की शादी के पहले उसके इशारे पर हरियाणा के रोहतक में बड़ी खूनी गैंगवार होने वाली है. इसके तार हरियाणा की जेल और दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़े हुए हैं. इसके बाद दिल्ली के द्वारका इलाके से पांचों शूटरों को गिरफ्तार किया गया. उसमें कई जठेड़ी के वफादार और पेशेवर अपराधी शामिल हैं. पकड़े गए मुख्य आरोपी राहुल बाबा और प्रवीण दादा काला जठेड़ी के साथ मिलकर हरियाणा में शराब के ठेके चलाते थे. इसी लेकर दूसरे गैंग के अजय से उनका झगड़ा हो गया था. इसके बाद अजय उनके विरोधी गैंग नीरज बवाना-हिमांशु उर्फ भाऊ का करीबी हो गया था.
अजय गैंगस्टर अमन का भी दोस्त है. अमन हिमांशु भाऊ और नीरज बवाना का खास दोस्त है. इन सभी लोगों ने मिलकर राहुल बाबा के ऑफिस पर फायरिंग करवाई थी. उधर रोहतक जेल में राहुल पर भी अमन ने जानलेवा हमला करवा दिया था. यही वजह है कि जेल से बाहर आते ही राहुल ने काला जठेड़ी से संपर्क किया और अमन की हत्या की योजना बना डाली. इसी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पांचों शूटरों की मदद ली गई. लेकिन साजिश जब तक अंजाम तक पहुंचती, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस गैंगवार के लिए काला जठेड़ी ने दो नए लड़के मोहन और सचिन को भी हायर किया था.
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इन शूटरों को काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी की सुरक्षा के लिए तो नहीं लगाया गया था. या फिर ये लोग बारात में शामिल होकर अपने बॉस की शादी में हिस्सा लेने के फिराक में थे. पुलिस हिरासत में पांचों शूटरों से पूछताछ की जा रही है. अभी इस शादी में महज एक दिन बचे हैं. इससे पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस बहुत ज्यादा सतर्क है. इनके सात ही एनआईए भी इस शादी पर अपनी नजरे जमाए हुए हैं. इस शादी से पहले या बाद में गैंगवार के साथ किसी दूसरी साजिश से भी पुलिस अभी इनकार नहीं कर रही है.
काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी पर एनआईए की नजर
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी के कई केसों की जांच NIA यानि नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी भी कर रही है. लिहाजा शादी और गृह प्रवेश पर NIA की टीम की भी पूरी नजर होगी. दरअसल काला जठेड़ी ने अपने इतने दुश्मन बना रखे हैं कि उनमें से कोई भी शादी के मंडप में उसपर हमला कर सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि शादी की तारीख, वक्त और जगह अब सबको पता है. ऐसे में कोई भी आसानी से हमला कर सकता है. लेकिन यहां पुलिस को सिर्फ काला जठेड़ी की हिफाजत ही नहीं करनी है बल्कि ये भी देखना है कि कहीं मौका मिलते ही वो खुद ना रफूचक्कर हो जाए.
बैंक्वेट हॉल के मालिक और स्टाफ से कई राउंड की बातचीत हो चुकी है. शादी वाले दिन यहां जितने भी स्टाफ ड्यूटी पर होंगे उन सब की ना सिर्फ शिनाख्त कर ली गई है. बल्कि पहचान के लिए उन्हें खास आईडी कार्ड भी दिए गए हैं. हॉल के अंदर और बाहर के तमाम सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई है. खराब कैमरों को फौरन ठीक करने को कहा गया है. पुलिस ने काला जठेड़ी और अनुराधा के परिवार से शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की पूरी लिस्ट भी मंगवा ली है. अंदेशा है की काला जठेड़ी की शादी में उसके कुछ ऐसे मेहमान भी पहुंच सकते हैं जो अलग-अलग राज्यों की पुलिस के साथ लुका-छुपी का खेल खेल रहे हैं.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments