Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

होली पर स्कूटी पर सवार दो लड़कियों ने की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर कटा 33000 का चालान।




पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां 'मोहे रंग लगा दे' गाने पर स्कूटी पर बैठकर डांस कर रही हैं। लड़कियां डांस कर रही हैं या अश्लील हरकतें या फिर ये रोमांस कर रही हैं, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगाइए। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। एक तरफ दो लड़कियां रील बनाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं तो वहीं स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं वो भी बिना हेलमेट के। वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है।


सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि होली के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाली सुशील कन्याएं, दिल्ली मेट्रो का असर ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया, इसको नीचता की हद बोलेंगे या रील्स का भूत। एक अन्य ने लिखा कि ये दोनों लड़कियां ऐसी अश्लील हरकतें कर रही हैं, समाज में क्या संदेश जाएगा? बच्चे भी देखते हैं ये वीडियो।




एक ने लिखा कि त्योहार के नाम पर केवल अश्लीलता, फूहड़ता और धार्मिक स्थलों के सामने नाच गाना ही रह गया है? इसमें सुधार की बहुत जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे लोगों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments