नियम ना मानने पर होगी कार्रवाई
इसके साथ ही अस्पताल के पुरुष स्टाफ के लिए भी नियम बनाए गए है, वो कॉलर से लंबे बाल नहीं रख सकते. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए इन आदेशों को नहीं मानने वालों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा. जो अस्पताल स्टाफ इन नियमों का पालन नहीं करेगा गैर हाजिर मानकर कार्रवाई की जाएगी.
नियमों के लिए दिया गया ये तर्क
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमों के लिए कहा गया है कि ड्रैस कोड ना होने की वजह से कई बार स्टाफ और डॉक्टरों की पहचान नहीं हो पाती है. इससे पद के अनुसार अस्पताल स्टाफ की पहचान हो पाएगी, वही अनुशासन और समानता बने रहने से मरीजों की सेवा बेहतर ढंग से हो पाएगी. वही इन नियमों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसस एसोसिएशन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को अच्छे से जानकार उनपर मंथन किया जाएगा.
ड्रेस कोड को लेकर यह भी है नियम
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार अस्पताल का सिक्योरिटी स्टाफ, सफाई कर्मचारी अपनी वर्दी में होने जरूरी है, इसके अलावा अस्पताल स्टाफ को नेम प्लेट लगाना अनिवार्य है. जिसपर उसका पद का नाम भी हो. नर्सिंग स्टाफ को छोड़कर काली पेंट और सफेद शर्ट पहनी जा सकती है. ज्यादा खुले या टाइट कपड़े भी नहीं होने चाहिए.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments