एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ( ZEEL) और सोनी मर्जर डील के रद्द होने का विवाद बढ़ता जा रहा है। जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि उसने सोनी के प्रस्तावित विलय समझौता रद्द करने के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में याचिका दायर की है।
इसके अलावा कंपनी ने समझौता समाप्त करने शुल्क के रूप में सोनी के नौ करोड़ डॉलर (लगभग 748.5 करोड़ रुपये) के दावों को चुनौती देने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई भी शुरू की है। इस दावे को लेकर सोनी ने सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) का दरवाजा खटखटाया है।
क्या कहा जी एंटरटेनमेंट ने
जी एंटरटेनमेंट ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने कल्वर मैक्स (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स) और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बीईपीएल) से समझौता समाप्ति करने के निर्णय को तुरंत वापस लेने और उस विलय योजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर पुष्टि करने को कहा है, जिसकी मंजूरी राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने दी है। इसमें कहा गया है कि विलय योजना को लागू करने के लिए दिशानिर्देश को लेकर एनसीएलटी की मुंबई पीठ में अर्जी दी गयी है।
इसके अलावा कंपनी ने सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के समक्ष मध्यस्थता कार्यवाही में कल्वर मैक्स और बीईपीएल के दावों को चुनौती देने के लिए उपयुक्त कानूनी कदम उठाया है।
रिकवर हुआ शेयर
बीते मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 33% से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, बुधवार को यह शेयर रिकवर हुआ और 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। इस शेयर का क्लोजिंग प्राइस 166.35 रुपये था। पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 6.70% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।
कहां फंसा था पेच
जी एंटरटेनमेंट के मर्जर के बाद की नई इकाई का नेतृत्व कौन करेगा, इस बात पर गतिरोध बना था। सोनी समूह ने इस समझौते को समाप्त करने के लिए जी को एक नोटिस भेजा और विलय समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए समाप्ति शुल्क के रूप में नौ करोड़ डॉलर की मांग की है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments