नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बार उसने पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने एक नया वीडियो जारी किया है, इस वीडियो में उसने पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर माहौल खराब करने की धमकी दी है।
पंजाब पुलिस की कार्रवाई से परेशान
खालिस्तानी आतंकी ने पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले प्रयासों को गलत ठहराया है। बता दें कि पन्नू पंजाब में पिछले दिनों हुए एनकाउंटरों को लेकर बोल रहा था। इसके साथ ही पन्नू ने वीडियो में पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए भी कहा। वो सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दे रहा है तो पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की तुलना उसने पूर्व डीजीपी गोबिंद राम से की है।
‘26 जनवरी को माहौल खराब करने की चेतावनी’
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि वो जहां भी तिरंगा फहराएंगे वहां माहौल खराब करने की तैयारी है। खालिस्तानी आतंकी ने सीएम मान को सजा देने की बात कही है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

0 Comments