इस दौरान करीब चिरंजीलाल यादव (82) के अचानक सीने में तकलीफ हुई. वहीं दिल का दौरा पड़ने से उनका देहावसान हो गया. चिरंजीलाल यादव सरकारी सेवा में रहते सरकारी कर्मचारियों के एक संगठन के जिला अध्यक्ष और बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष लंबे समय तक रहे. वे संघर्षशील और जुझारू नेता थे.
भाजपा संगठन में कई बड़े पदों पर रहे चिरंजीलाल
जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्ति के पश्चात चिरंजीलाल यादव भाजपा से जुड़कर राजनीति में सक्रिय हुए. वो भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष और भाजपा के जिला सचिव भी रहे. चिरंजीलाल अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार आज (मंगलवार) दोपहर को पदमपुर रोड स्थित श्री कल्याण भूमि में किया जाएगा.
भाजपा नेताओं ने जताया दुख
चिरंजीलाल यादव के निधन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया तथा अनेक अन्य भाजपा नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. रतन गणेशगढ़िया ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चिरंजीलाल यादव उनके पारिवारिक सदस्य के रूप में थे.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments