Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी मंझले मियां ने 103 साल की उम्र में 49 की महिला से किया निकाह





 भोपाल के हबीब नज़र उर्फ मंझले मियां को मध्य प्रदेश का सबसे उम्रदराज दूल्हा(Marriage at the age of 103) कह सकते हैं। बता दें कि उनकी उम्र 103 साल(Marriage at the age of 103) है और उन्होंने 49 साल की फिरोज जहां से निकाह किया है। दरअसल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब ने अपना अकेलापन दूर करने के लिए इस उम्र में तीसरी बार घर बसाया है। मंझले मियां के इस निकाह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं। वैसे तो ये निकाह पिछले साल यानी 2023 में हुआ था लेकिन अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों ने दी निकाह की बधाई

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह करके अपने घर वापस लोट रहे हैं। इस वीडियो में लोग हबीब मियां को जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं, जिस पर हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा करते हुए दिखाई दिए हैं। वो कह रहे हैं कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है, कमी हमारे दिलों में है।

नासिक और लखनऊ में हुए थे दो निकाह

हबीब नज़र का कहना है कि उनका पहला निकाह महाराष्ट्र के नासिक और दूसरा निकाह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हुआ था। उनकी पहली बेगम से उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ और वह कुछ साल पहले चल बसी। जबकि उनकी दूसरी बीवी से भी संतान का सुख नहीं मिला और उनका भी दो साल पहले इंतकाल हो गया। जिसके बाद अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग हबीब नज़र ने किसी के जरिए 49 साल की फिरोज जहां तक रिश्ते की बात पहुंचाई थी।

शुरू में मना किया, फिर निकाह के लिए मान गई

इस बारे में हबीब नज़र ने ये भी बताया कि पहले तो फिरोज जहां ने रिश्ते के लिए मना कर दिया। लेकिन बाद में बुजुर्ग की खिदमत करने के नाते उनकी बेगम बनने के लिए तैयार हो गई। हबीब के मुताबिक, आखिरकार फिरोज़ जहां के रूप में उन्हें एक नई हमसफर मिली जो खुद भी पति के इंतकाल के बाद अकेली थी। फिरोज जहां का कहना है कि वह इस निकाह के इसलिए मान गईं क्योंकि, हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments