जानकारी के अनुसार गाय को पीटने वाले शख्स का नाम सुनील बताया जा रहा है, और यह वीडियो शहर के बर्रा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दरअसल छेदी सिंह का पुरवा गत्ता फैक्ट्री के पास यह युवक रहता है. पड़ोसियों का दावा है कि सुनील नाम का शख्स गाय पाले हुए है. वह इस गाय को रोजाना इसी तरह बेरहमी से पीटता है. वीडियो जो कोई भी देख रहा है उनका दिल दहल जा रहा है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की गाय दीवार के पास खूंटे से बंधी हुई है, गाय बहुत ही छोटी रस्सी से बांधी गई है. सुनील के हाथ में एक बहुत मोटा डंडा है जिससे वह पहले गाय के सिर पर वार कर रहा है, फिर उसकी पीठ पर और फिर आखिर में वह गाय के पैर पर वार कर रहा है. वार इतना जोर से था कि गाय बैठ कर ही रह गई और हिल भी नहीं पा रही थी. इस वीडियो में एक महिला शख्स को चिल्ला कर रोकती हुई दिखाई दे रहा है.
महिला के रोकने के बावजूद भी शख्स रुक नहीं रहा है. इस हरकत का वीडियो आस-पास रहने वाले लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेकर मामले की पड़ताल की. उन्होंने सुनील का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल जांच की जा रही है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments