पूजित विशाल अक्षत कलश यात्रा से श्रीराममय हुआ अंबाला छावनी
भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के पूजित अक्षत कलश पीले चावल की भव्य शोभायात्रा रविवार को विशाल जनसमूह के साथ अंबाला छावनी में धूमधाम से निकल गई |मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया| यात्रा मार्ग श्री राम जी के जयकारों से गूंजता रहा|
इस दौरान पूरा वातावरण श्रीराम में हो गया |शोभा यात्रा प्रात 11:00 अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ की गई| इससे पहले अक्षत आरती उतारी गई|
विभिन्न बाजारों फुटबॉल चौक ,विजय रतन चौक ,सदर बाजार सब्जी मंडी से होती हुई यह यात्रा प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई |इस दौरान राम भक्त शंखनाद की ध्वनि व श्री राम भजन के साथ घूमते हुए मंदिर में पहुंचे|
भगवान श्री राम लक्ष्मण व माता सीता के स्वरूप में सजे बच्चों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी| मंदिर पहुंचने पर भजन कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया|
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को जिला अंबाला गांव शहर कस्बे हर जगह विभिन्न मंदिरों पर पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत छावनी के घर-घर राम भक्तों तक पहुंच जाएंगे |इस दिन सभी राम भक्त अपने-अपने घरों में आसपास के मंदिरों में दीपक जलाएं |शोभायात्रा में अक्षत कलश यात्रा संयोजक राजेंद्र भारद्वाज, सहसंयोजक अश्विनी भोला सहसंयोजक नरेंद्र रावत, अरुण जोशी यात्रा मीडिया प्रमुख, जीवन जोशी नगर कार्यवाह, प्रदीप खेड़ा जी जिला संघचालक, उत्तम भोला जी सेवा भारती जिला अध्यक्ष, कैलाश धीर नगर संघ चालक,भुवनेश जी विभाग बाल प्रमुख ,रमेश जोशी विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत सह प्रमुख मठ मंदिर आयाम, उमेद सिंह राणा जिला सेवा प्रमुख ,सोहनलाल शर्मा गौ सेवा प्रमुख, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजब सिंह जी, रंजीत जी, अचलेश जी, संजय मल्होत्रा, यश प्रकाश जिला सहसंयोजक बजरंग दल, राजेश चोपड़ा जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी नेहा ,रेणुका मेहता, केडी शर्मा, विक्रम चौहान, सनी सोनकर, सुधीर, समीर गुप्ता गायत्री परिवार, सनातन धर्म सभा प्रधान ताराचंद जी छावनी की विभिन्न धार्मिक ,सामाजिक संस्थाएं शामिल थी
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments