Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सनातन को गाली दी थी और अब...मिचौंग की तबाही के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर का उदयनिधि स्टालिन पर तंज


बंगाल की खाड़ी से पैदा हुआ चक्रवात मिचौंग भारत के कई राज्यों में रौद्र रूप दिखा रहा है। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

मिचौंग की तबाही के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दाशिन कनेरिया ने उदयनिधि स्टालिन पर तंज कसा है, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं। उदयनिधि ने कुछ हफ्ते पहले सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसपर पूरे देश में काफी विवाद हुआ। वह प्रदेश के खेल और युवा मामलों के मंत्री हैं।

उदयनिधि ने एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया डेंगू की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है। उदयनिधि के बयान का हवाला देते हुए कनेरिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''कुछ हफ्ते पहले तमिलनाडु के सीएम का बेटा सनातन धर्म को गाली दे रहा था। अब राज्य चक्रवात की चपेट में है तो वही सनातनी लोगों की मदद कर रहे हैं।'' कनेरिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कई लोग मुश्किल हालात में खाना बांटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्री रामकृष्ण मठ का जिक्र है।


बता दें कि मिचौंग बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठा, जिससे अब तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मिचौंग मंगलवार दोपहर आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 100 से ज्यादा ट्रेनें और 50 से अधिक फ्लाइट रद्द हो गई हैं। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और राज्य के कुछ अन्य जिलों में लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र से 5 हजार करोड़ रुपये की अंतरिम केंद्रीय सहायता मांगी है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments