Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जी लाए गए पूजित अक्षत का शोभा यात्रा एवम् कलश यात्रा के साथ आनन्द नगर ए में किया गया स्वागत



श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जी लाए गए पूजित अक्षत का शोभा यात्रा एवम् कलश यात्रा के साथ आनन्द नगर ए में किया गया स्वागत
अम्बाला छावनी के आनन्द नगर ए क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर मौनी बाबा कुटिया में अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत का बड़े ही धूमधाम से शोभा यात्रा एवम् कलश यात्रा के साथ स्वागत और स्थापना की गई। शोभा यात्रा बब्याल स्थित भगत जी के मन्दिर से पूजित अक्षत लेकर (जहां पर पूजित अक्षत पहले से स्थापित हैं) शुरू हुई।




 वहां से यात्रा कृष्णा नगर, पारस नगर, दलीपगढ़ सूर्या नगर और आनन्द नगर में पहुंची जहां पर सैकड़ों की संख्या में सर्व हिन्दू समाज से आई महिलाओं ने कलश के साथ अक्षत का स्वागत किया और उससे आगे कलश यात्रा के रुप में शिव मंदिर मौनी बाबा कुटिया तक पहुंची, जहां पर मन्दिर के पुजारी श्री जगदम्बा प्रसाद और सिद्धू पण्डित जी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ अक्षत स्थापित किए गए। रास्ते में पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया सारा वातावरण जय श्री राम के नारों से राममय हो गया। 


इसके बाद 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विश्व हिन्दू परिषद् और संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा ये पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और पत्रक राम जी के मन्दिर के निमंत्रण के रूप में घर घर पहुंचाएंगे।शोभा यात्रा में अक्षत वितरण टीम बब्याल प्रखण्ड के संयोजक एवम् विश्व हिन्दू परिषद् के जिला उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह राणा, श्री अजैब सिंह राणा जिला मंत्री वीएचपी, सह संयोजक अमर सिंह राणा, श्री अनिल वर्मा नगर उपाध्यक्ष वीएचपी, श्री सोहन लाल शर्मा जी जिला गौ रक्षा सह प्रमुख, श्री अमर मयूर बजरंगी अपनी पुरी टीम के साथ, श्रीमती रेणुका मेहता, श्रीमती संगीता राणा जी प्रखण्ड संयोजिका मातृशक्ति,श्रीमती सन्तोष चौहान, श्रीमती कमलेश प्रधान, संघ की तरफ से श्री भुवनेश जी, श्री क्रान्ति जी, श्री सुरजीत सिंह सैनी जी, मन्दिर कमेटी की ओर से श्री जोगी राम प्रधान, श्री संजय राणा महासचिव, श्री ओम प्रकाश सैनी संयुक्त सचिव, कुमारी राजश्री खरे कोषाध्यक्ष, श्री देवी दयाल गोयल सह कोषाध्यक्ष, श्री पंकज वर्मा मेम्बर कमेटी, राजपूत एकता सभा की तरफ से श्री विजेंद्र सिंह पुंडीर प्रधान, श्री सुधीर पुंडीर, श्री सुरेन्द्र तंवर , श्री देवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ एवम्  विश्व हिन्दू परिषद् के सभी आयामों के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार और बाइक्स और सभी कॉलोनी वासी उपस्थित रहें।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments