Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

 




मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय पर गंगा आश्रम स्थित लुर्द माता स्कूल और चर्च में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां धर्मांतरण होने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया। जब हंगामा बढ़ने लगा तो स्कूल और चर्च से बड़ी संख्या में महिलाएं चुपचाप एक गाड़ी में बैठकर निकल गईं। 



इधर चर्च का कहना है कि यहां क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी, धर्मांतरण के आरोप गलत हैं। दरअसल, सीहोर में रविवार को हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि लुर्द माता स्कूल और चर्च में बड़े स्तर पर धर्मांतरण हो रहा है। इसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चर्च के बाहर इकट्ठा हो गए और वहां नारेबाजी करने लगे। 


इसके बाद रोड पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। हंगामे की सूचना पर सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची, मंडी थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।


मामले में हिंदू संगठनों ने कहा है कि इस स्कूल और चर्च में धर्मांतरण हो रहा था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं चर्च की ओर से पदाधिकारी प्रभु तिर्की ने कहा कि सिर्फ क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी। चर्च से जुड़े लोगों का कहना था कि हम धार्मिक कार्यक्रम कर रहे थे। धर्मांतरण जैसा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। काफी समय तक बजरंग दल कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच पुलिस ने चर्च में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर हंगामे को शांत कराया।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments