Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बरेली-नैनीताल हाइवे पर कार और ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत






बरेली में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बरेली-नैनीताल हाइवे पर एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

कार में आग लगने से 8 लोग झुलसे

हादसे में एक बच्चे सहित 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है।


हाईवे पर कार की ट्रक से हुई टक्करः एसएसपी

हादसे को लेकर एसएसपी सुशील चंद्रभान ने कहा कि भोजीपुरा के पास हाईवे पर कार की ट्रक से टक्कर हुई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments