Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला कैंट में शादी में दहेज मांगने को लेकर हुआ हंगामा चली तलवारे, दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचे नागरिक अस्पताल


भारत में शादी के समय दहेज लेना और देना एक आम बात हो गई है , जिसके चलते शादियों के अंदर देखा गया है कि दूल्हे पक्ष की डिमांड कई बार इतनी बढ़ जाती है जिसको दुल्हन पक्ष के लोग पूरी नहीं कर पाते | वैसे तो दहेज लेना और दहेज देना कानूनन अपराध है लेकिन फिर भी लड़की पक्ष के लोग अपनी लड़की के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज देते हैं ताकि उनकी लड़की को आने वाले समय में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े | 

दहेज का ऐसा ही एक मामला अंबाला कैंट से सामने आया है जहां पर शादी हो जाने के बाद जब दुल्हन की विदाई हो रही थी तब दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की वालों से वरना कर का टॉप मॉडल और 15 लख रुपए की डिमांड कर डाली | बस फिर क्या था लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में विवाद शुरू हो गया झगड़ा इतना बढ़ गया की लड़की पक्ष के कुछ लोगों को चोट आई जिनका अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाया गया |

इस शादी का आयोजन अंबाला कैंट के निकटवर्ती गांव तेपला के RD फॉर्म में किया जा रहा था | 

अंबाला कैंट के कच्चा बाजार निवासी रविंद्र सिंह के अनुसार उसकी बहन एक लड़के से प्यार करती थी जिसका नाम गगनदीप सिंह था और वह मच्छी मोहल्ला अंबाला कैंट का रहने वाला है । तकरीबन 3 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था । जब घर वालों को इस बात का पता चला तो वह दोनों की शादी करवाने के लिए राजी हो गए क्योंकि गगनदीप सिंह की मां और उसकी दादी लड़की के घर रिश्ता मांगने आए थे जिसके चलते घर वालों ने शादी के लिए हां कर दी ।

लड़की के भाई का कहना है कि 14 अप्रैल को हमने दोनों की सगाई की थी सगाई के दौरान भी हमने ऐसी से ज्यादा खर्च किया था और साथ ही साथ लड़के का भाई विदेश जाने वाला था उसकी विदेश भेजने के लिए भी लड़की पक्ष के लोगों ने उनको तकरीबन ₹700000 दिए थे । 

इतना करने के बाद भी लड़के पक्ष के लोगों की डिमांड बढ़ती गई और उन्होंने दुल्हन की विदाई की समय वरना गाड़ी और 15 लख रुपए कैश की डिमांड रख दी जिसके चलते यह सारी घटना घटित हुई ।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments