मियामी पुलिस विभाग के गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, महिला अपने आठ साल के लिव-इन प्रेमी के साथ बहस कर रही थी, इसी दौरान चीजें काफी हिंसक हो गईं।
रिपोर्ट के अनुसार, जब यह कपल स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे से पहले पूर्वोत्तर 62वीं स्ट्रीट पर स्थित अपने घर पहुंचा, तो जिमेनेज ने अचानक अपने प्रेमी को दर्दनाक सबक सिखाने की कोशिश की। मियामी पुलिस के गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, प्रेमी ने पुलिस को बताया कि जब वह सोफे पर लेट गया, तो जिमेनेज दो रेबीज सुइयों के साथ उसके ऊपर कूद गई और दाहिनी पलक पर लगा दी। यह रेबीज की सुइयां उनके कुत्तों के लिए रखी गई थीं।
पीड़ित की एक पलक में सुई चुभाने के बाद, उसे चिकित्सा देखभाल के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को बुलाया और उसे जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जिमेनेज अपने प्रेमी पर हमला करने के तुरंत बाद वहां से भाग गई। बाद में उसने बताया कि जब उसे अहसास हुआ कि उसने आखिर क्या किया है, तो घर छोड़ना ही बेहतर समझा। जिमेनेज को पुलिस अधिकारियों ने अपनी कार में सोते हुए गिरफ्तार कर लिया। 44 वर्षीय जिमेनेज ने दावा किया है कि उसके प्रेमी की आंख की चोट अपने आप लगी थी। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, महिला ने मारपीट के गंभीर आरोप में खुद को निर्दोष बताया है और उसे घर में नजरबंद रखा गया है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments