Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गाड़ी से मिला 35 क्विंटल गोमांस, नारियल की आड़ में कर रहे थे तस्करी



हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर उसे समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया, जब गौ रक्षा दल के सदस्यों ने गोमाँस से भरी हुए एक गाड़ी को पकड़ा. गोमांस तस्कर नारियल की आड़ में गोमांस को गाड़ी में लोड कर सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे.

गोरक्षा दल के सदस्यों ने गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी को पकड़ा था. इसके बाद सूचना पर मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया. मुरथल थाना पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है.

दरअसल, गोमांस तस्कर अब सप्लाई के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रहे हैं. सूखे नारियल के कट्टे गोमांस की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहे थे. उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी में पहले पंजाब से खन्ना से गोमांस को लोड किया गया था. और उसके बाद ऊपर किसी को पता ना चले, इसके लिए इन्हीं सूखे नारियल के कट्टों को डाला गया था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर जैसे ही गौ रक्षा दल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी को नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर गाड़ी को पकड़ा तो तस्करों का यह राज खुल गया. इसकी सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी गई। मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.

मुरथल थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि गौ रक्षा दल के सदस्य आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में गोमांस लोड कर दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को पकड़ा है. नेशनल हाइवे 44 पर भिगान टोल प्लाजा पर गाड़ी पकड़ी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची है और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गोमांस है क्योंकि गाय की खाल को मास में मिली है और डॉक्टर की प्राथमिक जांच में भी सामने आए कि यह गौमांस है, हालांकि सैंपल लेकर फरीदाबाद भेजे गए हैं और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. ड्राइवर ने बताया है कि वह पंजाब के खन्ना से लोड किया था और दिल्ली सप्लाई करना था. अंदाजा लगाया जा रहा है की गाड़ी में 35 क्विंटल के करीब को गोमांस है. मामले में गहनता से जाच की जा रही है.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments