'केजरीवाल का चेहरा एक बार फिर से उजागर'
AAP नेता के खिलाफ एफआईआर होने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में AAP नेता ताहिर हुसैन ने दंगा भड़काया, नूंह में AAP नेता जावेद अहमद ने हिंसा भड़काया, जगह अलग है, लेकिन दंगा भड़काने वाली पार्टी एक ही है। उन्होंने आगे कहा कि क्या आप आदमी पार्टी का काम सिर्फ दंगा भड़काना और लोगों की जान लेना है। क्या यही केजरीवाल की अलग राजनीति है। केजरीवाल को इसको लेकर जवाब देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हिन्दी विरोधी और दंगाई AAP और केजरीवाल का चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है।
जानें कैसे हुई बजरंग दल के नेता की हत्या
बता दें कि सोहना के निरंकारी चौक पर बीते 31 जुलाई को बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान प्रदीप के साथ उनका दोस्त पवन कुमार भी था। पवन ने बताया कि भीड़ में मौजूद AAP नेता जावेद अहमद ने कहा की इन्हें मार दो, बाकी जो होगा, मैं देख लूंगा। इसके बाद भीड़ ने दोनों को कार से खींचकर बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा। इसके बाद पुलिस ने पवन को किसी तरह वहां से निकाला, लेकिन प्रदीप नहीं निकल सका। भीड़ ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments