Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नूंह में सामुदायिक झड़प के बाद हिंसक भीड़ ने गुरुग्राम के रेस्तरां, दुकान में लगाई आग



हरियाणा के नूंह में बीते सोमवार को हुई सांप्रदायिक झड़प में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार इस भयावह हिंसा में कम से कम 70 लोग घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज मेदांता समेत कई अन्य अस्पतालों में हो रह है।

इस बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम से खबर आ रही है कि वहां के बादशाहपुर में हिंसा पर उतारू भीड़ ने एक रेस्तरां और दुकानों में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।



समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 66 में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और कई जगहों पर आक्रोशित भीड़ द्वारा हंगामा और नारेबाजी की गई है।

नूंह में कल एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद हिंसा संंबंधी एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके कारण हरियाणा के तमाम हिस्सों में लोगों के बीच भंयकर आक्रोश है।

जैसे ही भीड़ ने जुलूस पर पत्थरों से हमला किया, 2,500 से अधिक प्रतिभागी शरण लेने के लिए एक मंदिर में भाग गए।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments