Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राहुल गांधी कांग्रेस का PM फेस, छत्तीसगढ़ के डिप्टी-सीएम सिंहदेव ने कहा- सीएम भूपेश बघेल ही होंगे

छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने 2 जुलाई को भोपाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की, जिसमें मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर भी विचार रखा. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा निर्विवाद रूप से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही हैं. उन्होंने चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकता, यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. वहीं, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव जीतने पर भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री होंगे. टीएस सिंहदेव ने छग में ‘ढाई-ढाई साल के सीएम’ के फॉर्मूले से जुड़े सवाल पर कहा कि इस मसले पर हाईकमान ने कहा था कि चुप रहिए. मैं छठवें नंबर पर बैटिंग करने वाला ऑलराउंडर हूं.
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments