FIR में क्या कहा गया
FIR में महिला प्रत्याशी ने कहा कि मतदान के दिन 40 से 50 की संख्या में TMC कार्यकर्त्ता मुझे पीट रहे थे। इस दौरान TMC उम्मीदवार हेमंत रॉय ने अली शेख और सुकमल पांजा नाम के दो आरोपी को मेरी साड़ी और कपड़े फाड़ने के लिए उकसाया। उन्होंने मेरे साथ और भी मारपीट की और मुझे निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया और वहां मौजूद अन्य लोगों के सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की।
बंगाल चुनाव में गई थी 20 से ज्यादा लोगों की जान
पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान भारी हिंसा हुई थी, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इस दौरान मतपत्रों की लूट और धांधली के मामले भी सामने आए थे। मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर और नदिया जैसे कई जिलों से गोलीबारी, बमबाजी,बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें सामने आई थीं।
नामांकन से लेकर रिजल्ट के दिन तक हर रोज यहां हिंसा की घटनाएं होती रहीं। सेंट्रल फोर्स की तैनाती के बावजूद इसमें किसी प्रकार की कोई कमी देखने को नहीं मिली। मणिपुर में हुई घटना पर ममता बनर्जी ने दुःख जताया था, अब देखने वाली बात यह होगी की उनके द्वारा शासित राज्य में उन्हीं के समर्थकों पर इस तरह से आरोप लगे हैं उसपर उनका क्या बयान आता है। बता दें कि, इन घटनाओं पर यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था की राम, वाम और श्याम ने मिलकर बंगाल में अशांति फैलाई है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments