Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं से भारी मात्रा में पकड़ा गया मांस


अंबाला रेलवे स्टेशन से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है । इन महिलाओं के पास से भारी मात्रा में किसी पशु का मांस बरामद हुआ है । महिलाओं का कहना है कि यह मास बकरे का है और उन्होंने यह मास भीख मांग कर इकट्ठा किया है ।

खबर अंबाला के रेलवे स्टेशन की है जहां पर सहारनपुर से आने वाली ट्रेन में दो महिलाएं भारी मात्रा में मांस लिए हुए गिरफ्तार की गई । महिलाएं ट्रेन में मांस लेकर सफर कर रही थी जिसके चलते ट्रेन के यात्रियों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी । पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया ।

देखने में यह महिलाएं भिखारी लग रही है और महिलाओं का कहना है कि यह मास उन्होंने सहारनपुर से भीख मांग कर इकट्ठा किया है और यह बकरे का मांस है ।

फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर बरामद किए गए मांस को जांच के लिए भेज दिया है ताकि पता लगाया जा सके कि यह मांस किस जानवर का है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments