'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर भारी विवाद से मनोज मुंतशिर की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है. लगातार लंबे समय तक चली ट्रोलिंग के बाद आखिरकार अब मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी है.
जबकि इससे पहले वो अपने इंटरव्यू और ट्वीट में ये कह रहे थे कि उन्होंने जानबूझ कर ऐसे डॉयलॉग लिखे थे, उनकी इस बात ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया था. अब उन्होंने ट्वीट करके फैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर क्षमा मांगी है.
500 करोड़ के बजट में तैयार हुई डायरेक्टर ओम राउत की ये फिल्म 16 जून को रिलीज हुई और फिल्म के रिलीज होने के बाद महंगे बजट की इस फिल्म की खूब आलोचना हुई. डायरेक्टर साहब को ही नहीं फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को लोगों ने खूब पाठ पढ़ाते हुए ट्रोल किया. आज फिल्म के रिलीज होने के 23 दिनों के बाद मनोज मुंतशिर को अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने अब सार्वजनिक रूप से मान लिया है कि उनकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.
मनोज मुंतशिर को आखिरकार अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने ट्वीट कर माफी मांगने का फैसला किया. ट्वीट कर उन्होंने फैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी है.
ट्वीट में क्या लिखा?
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!'
क्या बोले थे मनोज मुंतशिर?
मनोज मुंतशिर ने भगवान हनुमान जी को लेकर विवादित बयान दिया था, उसने भी लोगों के गुस्से की आग में घी डालने का काम किया. अब उन्हीं बजरंगबली को याद करते हुए सनातन की सेवा करने की बात कर रहे हैं.
गौरतलब है कि मनोज मुंतशिर ने कहा था कि हनुमान जी भगवान नहीं थे, बल्कि राम भक्त थे. उन्हें हमने भगवान बनाया. इसके बाद वो जनता के निशाने पर आ गए थे. उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी. अपने बचाव में मनोज मुंतशिर ने ऐसी-ऐसी दलीलें दी थीं जो लोगों की समझ से परी थी. कुछ लोगों ने उनकी सफाई को तर्क नहीं कुतर्क बताया था. शुरुआत में खुद के बचाव में बेहद आक्रामक दिख रहे मुंतशिर अब सरेंडर की मुद्दा में दिख रहे हैं. विवाद को पूर्ण विराम देने के लिए उन्होंने ये ट्वीट करके माफी मांगी है. उनका ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments