Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कैमूर में दलित महिला से घर में घुसकर गैंगरेप, केस करने पर बेटे की हत्या की धमकी


कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र इलाके में दलित महिला के साथ बदमाशों ने शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। और केस करने पर उसके बेटे की हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की है।

थानाध्यक्ष सुखदेव मोची ने महिला के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई।

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप
पीड़िता के मुताबिक 7 जुलाई की दोपहर एक बजे अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति अचानक उसके घर में घुस आया और दरवाजा को अंदर से बंद कर जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने के बाद भी उसके साथ जबरदस्ती की। थोड़ी ही देर बाद दरवाजा पर दूसरे व्यक्ति ने दस्तक दी और दरवाजा खटखटाने लगा। आरोपी ने उसे भी अंदर बुला लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

केस करने पर बेटे की हत्या की धमकी
पीड़िता एक संस्था में काम करती है। घटना को अंजाम देने के बाद संस्था के दस्तावेज और 20 हजार रुपए लेकर बदमाश भाग गए। आरोपियों ने पीड़िता को ये धमकी दी कि अगर केस करोगी तो बेटे की हत्या कर देंगे। एसी-एसटी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments