Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

धमाके जैसी आवाज आई और लोगो ने अपने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया । जानिए ऐसा क्या हुआ जयपुर में ?


राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार को भूकंप से हिल गई। यहां सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट के बीच 3 झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलोजी के अनुसार तीन झटके आए हैं। भूकंप का पहला झटका 4:09 पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। दूसरा झटका 4:22 पर आया, जिसकी तीव्रता 3.1 और तीसरा झटका 4:25 पर आया, जो 3.4 तीव्रता का था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 'एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए। विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी।' लोग डर की वजह से सुबह 4 बजे घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर निकल आए।

ऐसा लगा जैसे जहाज गिर रहा हो
मानसरोवर इलाके के शिप्रा पथ स्थित यूनिक प्राइम अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव बहादुर थापा ने बताया कि बहुत जोर से बिल्डिंग हिलने की आवाज आई। ऐसा लगा जैसे जहाज गिर रहा है। इतना तेज झटका मैंने पहले कभी नहीं देखा।


पार्क में जाकर बैठे लोग
तीन बार झटके आने की वजह से लोग सहम गए और आसपास स्थित पार्क व खुले मैदानों में जाकर बैठ गए।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments