Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

'हमारा सामूहिक दाह संस्कार करें, ताकि हम चारों साथ रहें', लिखकर एक साथ पूरे परिवार ने खत्म की जीवनलीला


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ रातीबड़ में एक दंपती ने अपने दो बेटों के साथ खुदखुशी कर ली। बृहस्पतिवार को दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले।

दोनों को जहर देने की आशंका है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र है।

4 पेज के सुसाइड नोट में लिखा है- मेरे परिवार को माफ कर दें। मैं मजबूर हूं। शायद हमारे जाने के बाद सब अच्छा हो जाएगा। मेरा सभी से यही निवेदन है कि हमारे जाने के बाद मेरे परिवारवालों को लोन के लिए परेशान न किया जाए। न ही किसी रिश्तेदार, कलीग को परेशान किया जाए। मैं अपने पापा जी, मम्मी जी, बाबू जी, अम्मा जी, तीनों बहनों, बड़े भैया, अन्नु दी, दोनों साली... सभी से माफी से माफी मांगता हूं। हमें माफ कर दें। हमारा साथ बस यहीं तक था।

इसके साथ ही आगे लिखा था- हमारी दूसरी इच्छा है कि हमें सामूहिक दाह संस्कार करें। पोस्टमॉर्टम न किया जाए, जिससे हम चारों साथ रहें। सॉरी फॉर एवर लिखकर परिवार ने स्माइल करते हुए इमोजी भी बनाई है। दंपती और दो बच्चों के शव उनके घर में मिले हैं। वही इस घटना से इलाके में हर कोई हैरान है तथा परिवार में कोहराम मच गया है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments