Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

महिला ने गंदे नाले से की शादी, पार्टी में बदबू से परेशान हुऐ महमान, करने लगे उल्टियां


आज दुनियाभर में प्रदूषण का स्तर चरम पर है और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जो समुद्र और नदियों का बुरा हाल हुआ है, वो तो जगजाहिर है. कई नदियां तो सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं और कईयों का तो अस्तित्व ही नहीं बचा है, जबकि कई नदियां इतनी गंदी हो चुकी हैं कि वो नाले में तब्दील हो चुकी हैं. असल में बढ़ती इंसानी की वजह से नालों का पानी नदियों में जा मिला है, जिसकी वजह से नदियां गंदगी से भर गई हैं. हालांकि इन नदियों को साफ-सुथरा करने के तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं. लोग भी अपने-अपने हिसाब से जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी ही एक जागरूकता की कहानी आजकल चर्चा में है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

दरअसल, एक महिला ने प्रदूषित हो चुकी नदी की अहमियत लोगों को समझाने के लिए उससे शादी ही कर ली. आपने ऐसे कई अंधविश्वासों के बारे में सुना होगा, जब लोगों की शादी जानवरों से या फिर पेड़-पौधों से करा दी जाती है, लेकिन शायद ही आपने कभी ऐसा कोई मामला सुना होगा जब किसी ने नाला बन चुकी नदी से ही शादी कर ली हो.

गंदे नाले’ से रचाई शादी

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जिस गंदे नाले में तब्दील हो चुकी नदी से शादी रचाई है, उसका नाम एवोन नदी है, जो ब्रिटेन में है. वहीं, पेशे से तैराक इस महिला का नाम मेघन ट्रंप है. इस अनोखी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

पॉटी की बदबू से उल्टी करने लगे मेहमान

एवोन नदी की हालत की बात करें तो ये एक समय में बेहद ही साफ-सुथरी नदी हुआ करती थी, लेकिन आज के समय में इस नदी में सिर्फ गंदगी और इंसानी पॉटी भी हर जगह आती है, क्योंकि पूरे शहर की गंदगी इसी नदी में गिरती है. इसी गंदगी के बीच नदी के एक किनारे पर जाकर मेघन ने शादी रचाई, जिसमें कई मेहमान भी शामिल हुए थे, जिसमें उसके रिश्तेदारों से लेकर दोस्त तक थे. हालांकि पॉटी की बदबू से सारे लोग परेशान हो गए थे. कुछ को तो उल्टी भी आने लगी थी.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments