Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हर मुसीबत में अमित शाह से ही मांगते हो मदद, बाढ़ के बीच केजरीवाल पर BJP ने कस दिया तंज


दिल्ली में हजारों लोग बाढ़ के संकट में घिर हुए हैं तो नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से लगाने से नहीं चूक रहे हैं। एक तरफ दिल्ली में बाढ़ के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा को जिम्मेदार बता रही है तो दूसरी तरफ भाजपा ने पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।


भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि केजरीवाल हर संकट में अमित शाह से मदद मांगते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ विज्ञापन करना चाहते हैं और बाकी काम केंद्र सरकार से कराना चाहते हैं। भाजपा, आप और कांग्रेस के तमाम नेता ट्विटर पर 'ब्लेम गेम' खेल रहे हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कोरोना संकट से लेकर बाढ़ तक पर केजरीवाल की ओर से केंद्र से मदद मांगने पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया, 'ऑक्सीजन संकट - अमित शाह जी ऑक्सीजन दो। बिजली संकट - अमित शाह जी कोयला दो। कोविड फैल रहा था - अमित शाह जी बेड की व्यवस्था करा दो। यमुना का जल स्तर बढ़े - अमित शाह जी मदद करें मैं तो बस विज्ञापन पर हजारों करोड़ खर्च करूंगा और दारू का गोरखधंधा करूंगा, बाक़ी काम केंद्र सरकार करे।' भाजपा नेता ने इस ट्वीट के साथ केजरीवाल को वह खत भी साझा किया जो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह के नाम लिखा था। इसमें उन्होंने गुजारिश की थी कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाए।

इस बीच आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर दिल्ली में बाढ़ के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने की खबर पर भारद्वाज ने कहा, 'यह दिल्ली की मुसीबत बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। चार दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। इसके बावजूद यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है क्योंकि हरियाणा अनियंत्रित तरीके से पानी छोड़ रहा है।'

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments