Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बाड़ पीड़ितों को पंजाब सरकार देगी 4 लाख रुपए मुवावजा



पंजाब में बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है जबकि तीन लापता हैं. आठ में से 2-2 व्यक्ति फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और मोहाली से थे, जबकि एक-एक मौत होशियारपुर और नवांशहर में हुई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. घग्गर और सतलुज नदी के पानी में हजारों एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है.

भगवंत मान सरकार ने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है. सरकार जल्द ही नुकसान का आकलन करने के लिए एक विशेष गिरदावरी कराने की योजना बना रही है. राजस्व विभाग बाढ़ के पीड़ितों को परिजनों और मवेशियों की जान और घरों और इमारतों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने के लिए तैयार है. मान ने कल जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद नागरिक और पुलिस प्रशासन से राहत और बचाव अभियान तेज करने को कहा है.

4,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया
राज्य में 22 घरों के बाढ़ में बह जाने की सूचना है. जिनमें फरीदकोट और होशियारपुर में छह-छह, फतेहगढ़ साहिब और तरनतारन में तीन-तीन, फिरोजपुर और राजपुरा में दो-दो घर शामिल हैं. राजस्व विभाग द्वारा संकलित रिपोर्ट के अनुसार पठानकोट जिले में भी एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है. सरकार ने कहा है कि पक्के मकानों के मालिकों को 1.20 लाख रुपये मिलेंगे. कुछ मवेशी और बकरियां भी बह गई हैं, उनके मालिकों को भी मुआवजा दिया जाएगा.

23 में से 12 जिलों रोपड़, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर और पठानकोट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. मोहाली में 268 गांव, रोपड़ में 140 गांव, मोगा में 30 गांव, होशियारपुर में 25 गांव, लुधियाना में 9 गांव और पटियाला में 7 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जबकि रोपड़ के बाढ़ग्रस्त गांवों की 52 फीसदी आबादी पर प्रतिकूल असर पड़ा है. बीते मंगलवार शाम  तक 9,500 लोगों को बाढ़ से निकाला गया है और लगभग 4,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है.

बचाव कार्य में जुटी हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 16 टीमें
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों के जीवन और संपत्ति के साथ-साथ पशुधन की रक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर जिले के लिए 50,000 रुपये की दवाएं खरीदी गईं और तहसील मुख्यालयों पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों को वितरित की गईं है. प्रवक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पतालों को उनकी आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए 12.5 लाख रुपये का अनुदान भी जारी किया है. सभी जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का गठन किया गया है और चल रहे बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. पानी घटने के बाद वेक्टर जनित और जल जनित बीमारियों के प्रकोप की रोकथाम के लिए लार्वा नाशक का छिड़काव किया जाएगा.


इससे पहले राजस्व विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए सभी उपायुक्तों को 33.50 करोड़ रुपये जारी किए थे. राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एनडीआरएफ की 14 और एसडीआरएफ की दो टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं. एनडीआरएफ की तीन टीमें मोहाली में, पांच रोपड़ में, दो पटियाला में, एक-एक जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और एसबीएस नगर में तैनात की गई हैं. इसके अलावा तीन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है.


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments