नरेंद्र सिंह पेशे से एक पर्वतारोही है और इन्होंने बीड़ा उठाया है कि चारों दिशाओं को इसी प्रकार दौड़कर प्रभु श्री राम की जन्मभूमि के साथ जोड़ेंगे । इससे पहले नरेंद्र सिंह रामेश्वर से इसी प्रकार अल्ट्रामैरॉथन के द्वारा अयोध्या से जोड़ चुके हैं अब यह उनका दूसरा प्रयास है जहां उन्होंने पूरा अमरनाथ कश्मीर से अयोध्या तक किया अल्ट्रामैरॉथन शुरू की है ।
नरेंद्र सिंह ने विश्व की 7 सबसे बड़ी चोटियों में से 5 पर भारत का झंडा भी कराया हुआ है और भारत का नाम रोशन किया है अब वे अपने धर्म के लिए समाज के लिए यात्रा मैराथन शुरू करके प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित करने जा रहे हैं ।
अंबाला पहुंचने पर हुआ स्वागत
रन फॉर राम की यह मैराथन अंबाला पहुंची अंबाला में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने भाई नरेंद्र सिंह को फूल मालाएं पहनाई और उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर जय श्री राम के नारे लगाए गए और उनका हौसला अफजाई किया गया । बहुत से कार्यकर्ता अंबाला सिटी से भाई नरेंद्र सिंह के साथ पैदल ही अंबाला कैंट पहुंचे ।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों में भाई रणजीत विश्वकर्मा, रवि शर्मा ,अनिल वर्मा ,सोहनलाल शर्मा ,उमेद सिंह राणा ,नितिन यादव, अंकुर मिश्रा व अन्य साथी मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में पूरा वातावरण भगवान श्री राम के नारों के साथ गूंज उठा ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments