Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आदि पुरुष फिल्म में सिनेमा घर में एक सीट हनुमान जी के लिए होगी रिजर्व ।


फिल्म आदि पुरुष 16 जून को रिलीज हो रही है । फिल्म रिलीज होने के साथ-साथ में करने एक घोषणा की थी कि फिल्म के हर शो के अंदर एक सीट हनुमान जी के लिए खाली छोड़ी जाएगी । अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि हनुमान जी के पास वाली सीट को बुक कराने के लिए काफी मोटा पैसा लगेगा ।

प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन और देवदत्त नागे स्टारर फिल्म के दूसरे ट्रेलर की रिलीज के वक्त मेकर्स ने यह घोषणा की थी, कि थिएटर्स में एक सीट हनुमान जी के नाम पर रिजर्व रखी जाएगी। क्योंकि फिल्म की टिकटों को लेकर भारी डिमांड है ऐसे में सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ने लगी कि हनुमान जी के नाम पर खाली छोड़ी जा रही सीट के बाजू वाली सीट को बुक करने के लिए मोटा पैसा मांगा जा रहा हैं।

हनुमान जी की सीट को लेकर मेकर्स ने की घोषणा

हनुमान जी की सीट को लेकर मेकर्स ने घोषणा की है कि ऐसा कुछ नहीं है हनुमान जी की सीट के पास वाली सीट को बुक कराने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा । सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी खबर पर ध्यान ना दें ।



मेकर्स ने किया था सीट को लेकर ऐलान
बता दें कि हनुमान जी के नाम पर एक सीट थिएटर्स में खाली छोड़ी जाएगी इस बात की घोषणा करते हुए मेकर्स ने बताया था कि जहां कहीं भी रामायण का पाठ होता है वहां हनुमान जी जरूर मौजूद रहते हैं। ऐसा हमारा मानना है। मेकर्स ने लिखा, "इस यकीन को ध्यान में रखते हुए प्रभास के राम के किरदार वाली फिल्म के हर शो की स्क्रीनिंग में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रहेगी, इसे बेचा नहीं जाएगा।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments