Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रात में चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में थी नाबालिक, अचानक आ गए परिजन और फिर हुआ हंगामा........

कुशीनगर के तमकुहीराज में स्थानीय थाने में एक अजीबोगरीब मामला शनिवार को सामने आया। 16 वर्ष की एक किशोरी अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले 20 वर्षीय प्रेमी के साथ शादी के लिए अड़ी रही, लेकिन कानून की पेंचीदगी के आगे उसकी एक न चली।

बताया जा रहा है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले 20 वर्षीय शख्स से प्यार कर बैठी और प्यार इतना परवान चढ गया कि कई बार लोगों ने इनको रंगे हाथों पकड़ा। लोगों ने इनको पकड़कर इनकी शिकायत इनके परिजनों से कि परिजनों ने इनको बहुत समझाया लेकिन इतना समझाने के बाद भी यह समझ ना पाए और आखिरकार परिजनों ने इनको रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी ।

पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई और लड़की के परिजनों की शिकायत करने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया । अगले दिन जैसे ही लड़की को पता लगा कि उसका आशिक थाने में है तो वह थाने में पहुंची और वहां पर हंगामा करने लगी और पुलिस को कहने लगी कि पुलिस उन दोनों की शादी करवा दे ।

शनिवार को किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए तैयार हो गई। रौबदार अंदाज में थाने पहुंचकर पुलिस से ही प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग करने लगी। इस मामले की जानकारी होने के बाद इनके विरोध में करीब 100 लोग थाने पहुंच गए।

उन लोगों का कहना है कि किसी भी हाल में गलत परिपाटी की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। तमकुहीराज थाने के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments