Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हिमालय परिवार द्वारा हर घर सिंधु जल नारे के साथ निकाली जाएगी सिंधु दर्शन यात्रा अरुण जोशी



देश की सबसे प्राचीन हिंदू संस्कृति के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने एवं सिंधु नदी की सभ्यता से संपूर्ण देश को अवगत करवाने के लिए हिमालय परिवार समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमालय परिवार के संस्थापक श्री इंद्रेश कुमार जी के नेतृत्व में विगत 26 वर्षों से सिंधु दर्शन यात्रा निकाली जा रही है जानकारी देते हुए हिमालय परिवार के सदस्य श्री अरुण जोशी जी ने बताया कि इस बार 27 सिंधु दर्शन यात्रा हरियाणा की आध्यात्मिक नगरी कुरुक्षेत्र जिले मे  संपूर्ण भारत के यात्री एकत्रित होकर हर घर सिंधु जल नारे के साथ 23 से 26 जून 2023 तक निकाली जाएगी| यह यात्रा सड़क मार्ग और वायु मार्ग से की जाएगी|
हिमालय परिवार समिति हरियाणा के अध्यक्ष श्री कुणाल जीत  ने वेबीनार के माध्यम से सभी जिलों में बैठक की और हरियाणा से अधिक से अधिक यात्री लेह लद्दाख सिंधु दर्शन यात्रा के लिए जाएंगे |हरियाणा सरकार सब्सिडी के रूप में ₹20000 प्रति यात्री देती है|
 श्री अरुण जोशी जी ने आगे बताया कि सांस्कृतिक धार्मिक व सामाजिक एकता की प्रत्येक सिंधु दर्शन यात्रा 23 से 26 जून 2023 तक हरियाणा कुरुक्षेत्र से प्रारंभ होकर लेह लद्दाख तक निकाली जाएगी| उन्होंने कहा कि सिंधु दर्शन यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सबसे प्राचीन सिंधु संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने एवं सिंधु संस्कृति को भारत की एकता तथा संप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक लोगों को बताना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक देश की सबसे प्राचीन सिंधु संस्कृति के बारे में जानकारी पहुंचाई जा सके| हिमालय परिवार किसी एक धर्म या पंथ से जुड़ा हुआ नहीं है तथा ना ही किसी राज्य की सीमा में बधा है |उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति जाति धर्म भाषा के भेद को खत्म कर भारत को जोड़ने का कार्य करती है इसीलिए देश के प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान होना आवश्यक है| जिसके लिए यह यात्रा निकाली जाती है |सिंधु नदी भारत की पवित्र नदियों में से एक है जिसका इतिहास अभी भी बहुत से लोग नहीं जानते हैं| हरियाणा से यात्रा पर जाने वाले यात्री सिंधु नदी का जल साथ में लाएंगे तथा घर घर वितरित करेंगे ताकि सिंधु नदी की सभ्यता घर-घर पहुंचाई जा सके हिमालय परिवार का एक और उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण भी है जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जाता है|
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments