Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गाजियाबाद में बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म, दवाई देने के बहाने दिल्ली से बुलाया


खोड़ा थाना क्षेत्र के इलाज के बहाने बुलाकर झोलाछाप दो डॉक्टरों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर आरोपितों ने वारदात की।


महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपित काे गिरफ्तार किया है।

वाट्सऐप पर साकिब से हुई बातचीत

दर्ज कराई रिपोर्ट में दिल्ली की महिला का आरोप है कि वाट्सऐप पर उनकी साकिब से बातचीत हुई। उनकी तबीयत खराब थी। खांसी ठीक नहीं हो रही थी। दिल्ली के अस्पताल से वह दवाई ले रही थीं। साकिब ने खुद को डॉक्टर बताया। खोड़ा थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक होने की बात बताई।

दवाई देने के बहाने बुलाया

दवाई देने की बात कहकर सात जून को बुलाया। वह दवा लेने खोड़ा आईं। जहां उन्हें खुद काे डॉक्टर बताने वाला साकिब और जकी मिले। वह दवा लेकर गईं तो आराम नहीं हुआ। साकिब ने कहा कि अभी एक बार और आना पड़ेगा। वह दवा बदलकर देगा, जिससे ठीक हो जाएगा। उन्होंने आने से मना किया तो जबरदस्ती बुलाया।

19 जून को वह खोड़ा दवा लेने पहुंची। उन्हें इंजेक्शन लगाया। चक्कर आए और वह बेहोश हो गईं। दोनों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दिल्ली पहुंचकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपित साकिब को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments