Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, गार्ड और पुलिस पर लाठीचार्ज के लगे आरोप । जानिए पूरा मामला


अंबाला के मुलाना में स्थित यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया । छात्रों का कहना है कि अटेंडेंस शॉर्ट होने पर जो जुर्माना लगाया जा रहा है वह बहुत ज्यादा है, जबकि इतना नहीं लगना चाहिए। इसी का जब उन्होंने विरोध किया तो कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था जिसके चलते छात्र धरने पर बैठ गए ।


छात्रों ने यूनिवर्सिटी के प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । प्रशासन ने मामला बिगड़ता देख मुलाना पुलिस को सूचित किया । पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस में 2 छात्रों को हिरासत में ले लिया । बताया जा रहा है कि उन दोनों छात्रों को बाद में छोड़ दिया गया । लेकिन हंगामा काफी देर तक होता रहा ।


क्या थी हंगामे की वजह
छात्रों की यूनिवर्सिटी में हाजिरी कम होने पर उन पर जुर्माना लगाया जाता है । नियमों के हिसाब से कितना जुर्माना लगाया जाता है उससे कहीं ज्यादा यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने छात्रों पर लगा दिया । जिसकी शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों द्वारा की गई लेकिन उनकी बातों का प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ जिसके चलते छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में इकट्ठा हुए और यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ।

धरने पर बैठे छात्र, करने लगे नारेबाजी

इसी पर छात्र भड़क गए और यूनिवर्सिटी परिसर में ही धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। पहले तो यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी ने मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ गया। इसी दौरान मैनेजमेंट ने मुलाना थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। यहां पर पहले तो पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने और नारेबाजी करते रहे।

पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया

छात्रों का दावा है कि सिक्योरिटी ने जहां उन पर डंडे मारे, वहीं पुलिस ने भी खदेड़ने के लिए डंडे उठाए। इस दौरान पुलिस ने दो छात्रों को अपनी हिरासत में ले लिया। थाना मुलाना के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन छात्रों को हिरासत में लिया, उनको समझाया गया है और फिर उनको छोड़ दिया गया है। पुलिस ने किसी को लाठी नहीं मारी।





⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments