Daughter-In-Law beats up and bites old mother-in-law in a fight over property. Take action against her @CP_SuratCity pic.twitter.com/8zr8RhDkUA
लड़कियों की जब शादी हो जाती है, तो वो अपने प्यार को अपने सास-ससुर पर लुटाती हैं. ससुराल में सास-ससुर ही उनके माता-पिता होते हैं. वह उनका ख्याल भी रखती हैं. हालांकि सारी बहुएं एक जैसी नहीं होती हैं. कुछ ऐसी भी होती हैं, जो अपनी सांस के साथ जुल्म कर बैठती हैं. अब गुजरात के सूरत शहर से सामने आए इस मामले को ही देख लीजिए, जिसमें प्रॉपर्टी के लालच ने एक बहू को 'शैतान' बना डाला.
बहू ने सास को दांतों से काटा
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहू अपनी सास को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रही है. सिर्फ इतना ही नहीं, वो अपने दांतों से सास के चेहरे पर काट भी रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से वह सोफे पर बैठी अपनी सास को काट रही है और उसके बालों को खींच रही है. इस बीच एक व्यक्ति उसे छुड़ाने की कोशिश करता भी नजर आ रहा है.
वीडियो के बैकग्राउंड में एक छोटी बच्ची को भी देखा जा सकता है, जो सात या आठ साल की है. वह अपने आंखों के सामने हो रहे इस घटना को देखकर परेशान नजर आ रही है. वह जल्द ही बैकग्राउंड से डर के मारे बाहर निकल जाती है. वीडियो के आखिर में बूढ़ी महिला के चेहरे पर दांतों के निशान साफ तौर पर नजर आ रहे होते हैं, जो बयां करते हैं कि ये हमला कितना खतरनाक था.
क्या है मामला?
दीपिका नारायण भारद्वाज ने इस वीडियो को शेयर किया है, जो पत्रकार और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हैं. उनके मुताबिक, ये मामला प्रॉपर्टी विवाद की वजह से उपजा. उन्होंने ट्वीट के कैप्शन में इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि ये मामला गुजरात के सूरत शहर का है. दीपिका ने भी सूरत सिटी पुलिस को इस वीडियो के साथ टैग किया है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments