मृतका के देवर ने हत्या का मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू की. ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के दोनों सगे भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन के पैर बांधे और धौलपुर जिले के निभी के तलाब में पानी में डुबोकर बहन की हत्या की थी.
भाईयों ने की सगी बहन की हत्या
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद से डेड बॉडी को रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था. शव की पहचान 24 जून को आगरा के रहने वाले मृतक महिला अनिता के देवर लखन कुमार ने की थी.
मृतक महिला देवर लखन कुमार ने आगरा में भाभी की हत्या का मामला दर्ज कराया. जिसमें उसने बताया कि उसकी भाभी अनिता का पति धर्मवीर करीब तीन साल से मानसिक रूप से बीमार है. इस दौरान उसकी भाभी अनिता ने अपने मकान में रतन सिंह नाम के शख्स को किराएदार के तौर पर रख लिया. इस दौरान दोनों के अवैध संबंध बन गए. इस पर पीहर पक्ष ने भी एतराज जताया था.
अवैध संबंध के चलते किया बहन का मर्डर
इसके बाद भाभी अनिता के भाई लोकेश, राजू और विकास 22 जून को बहन के ससुराल आते हैं और अपने साथ पीहर ले जाने की बात कह कर ले जाते हैं. 22 जून की रात को ही धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के एनएच ग्यारह बी पर पैर बांधकर निभी के तलाब के पानी में तीन बार डुबोकर उसकी हत्या कर फरार हो जाते हैं.
पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
बसई डांग थाने के एसएचओ मोहन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 में मामला दर्ज किया. जांच के दौरान मृतका अनिता के भाई 26 वर्षीय लवकुश उर्फ लोकेश और 40 वर्षीय राजू सिंह और 25 वर्षीय विकास खटीक को सदर आगरा से गिरफ्तार किया गया.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments