Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा के अंबाला में सरेआम गुंडागर्दी । पति-पत्नी को ट्रामा सेंटर में चार युवकों ने सरेआम पीटा


आपको बता दें कि यह मामला अंबाला सिटी का है जहां ट्रामा सेंटर के अंदर पति-पत्नी पर 4 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया बड़ी मुश्किल से हमलावर उन चार युवकों को पति पत्नी को पीटने से हटाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक सिंघेवाला का रहने वाला है और वह कुछ समय पहले अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तो उसकी टक्कर किसी अन्य मोटरसाइकिल से हो गई । 


युवक ने इस बात की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई तो पुलिस वाले ने युवक को मेडिकल कराने की सलाह दी । जब युवक मेडिकल कराने के लिए शहर के नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचा वहां पर 4 युवकों ने उन दोनों पति पत्नी के ऊपर हमला कर दिया ।


पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पति-पत्नी ने इस मारपीट की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई । पुलिस ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । पुलिस ने पति पत्नी की शिकायत दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । 


बदमाशों के हौसले बुलंद

किसी को इतनी बेरहमी से मारना एक आम आदमी के बस की बात नहीं है जहां तक हो सकता है इन चारों युवकों का कोई अपराधिक रिकॉर्ड जरूर हो सकता है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन ट्रामा सेंटर में इतने लोगों की मौजूदगी के बीच में पति-पत्नी को चोट पहुंचाना यह साबित करता है कि बदमाशों के हौसले बुलंद है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments