Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग लेकिन पायलट ने दोबारा विमान को उड़ाने से किया इनकार । जानिए वजह....


रविवार को खराब मौसम के चलते लंदन से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई । इस फ्लाइट के अंदर तकरीबन 350 यात्री सवार थे । इमरजेंसी लैंडिंग के कारण तकरीबन 3 घंटे तक यात्रियों को तकलीफ का सामना करना पड़ा । 

लेकिन जब मौसम साफ हुआ और विमान को दोबारा उड़ाने के लिए पायलट को बोला गया तो पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया । अब पायलट ने विमान को दुबारा उड़ाने से इंकार क्यों किया चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं ।



आपको बता दें कि जब विमान की इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर में की गई उस समय पायलट का जो ड्यूटी का समय था वह समाप्त हो गया था । जब पायलट को दोबारा विमान उड़ाने के लिए बोला गया तो पायलट ने यही बोल कर विमान उड़ाने से मना कर दिया कि इसकी ड्यूटी का टाइम समाप्त हो गया है । 

पायलट के विमान ना उड़ने के कारण इंडिया ने कुछ यात्रियों को सड़क के रास्ते दिल्ली भेजा । बाकी बचे यात्रियों को तकरीबन 3 घंटे का इंतजार करने के बाद उसी फ्लाइट में दूसरे पायलट के साथ दिल्ली के लिए रवाना किया गया ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments