Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

उत्तर प्रदेश में बड़ी बहन की शादी के दौरान छोटी बहन के साथ दुष्कर्म


आपको बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है जहां बड़ी बहन की शादी होनी थी और शादी की रस्में निभाई जा रही थी वही गांव के ही रहने वाले एक युवक की नियत छोटी बहन पर खराब हो गई और युवक ने छोटी बहन को अकेली पाकर दुष्कर्म कर दिया ।

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के थाना राजा का ताल के इलाके के एक गांव की यह घटना है जहां बड़ी बहन की शादी मैरिज पैलेस में हो रही थी । दूल्हे वाले और दुल्हन पक्ष के लोग रस्मे निभाने में व्यस्त थे । इसी दौरान गांव का एक युवक छोटी बहन पर नजरें गड़ाए बैठा था । रस्म के दौरान छोटी बहन को बाथरूम आया और वह मैरिज पैलेस के बाथरूम में बाथरूम करने के लिए गई तो गांव का वह लड़का भी उसके पीछे-पीछे चला गया ।


जैसे ही लड़की बाथरूम में पहुंची तो गांव के इस युवक ने लड़की को दबोच लिया और उसके साथ बाथरूम में ही कुकर्म कर दिया । कुकर्म करने के बाद लड़का वहां से फरार हो गया । लड़की ने आपबीती जाकर घरवलों को बताई तो शादी में आए हुए लोगों में अफरा-तफरी मच गई ।

इस बात की शिकायत लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में दर्ज करवाई । पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर लड़की पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली ।  पुलिस उस युवक की तलाश में है । युवक के मिलने के बाद ही पता चल पाएगा के युवक बालिग है या नाबालिक । अभी पुलिस युवक की तलाश में लगी हुई है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments