पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना इलाके में एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर 17 वर्षीय लड़की का अपहरण किया. फिर अपने साथी के 26 साल के छोटे भाई के साथ उसकी जबरदस्ती शादी करा दी.
बहला-फुसलाकर लड़की का अपहरण
लखनपुर थाना प्रभारी विशंभर सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने 13 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी. पीड़िता के पिता ने बताया कि रानी देवी नामक एक महिला ने अपने साथी अतुल कुमार के साथ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण किया.
इसके बाद जबरदस्ती उसकी शादी 9 साल बड़े लड़के के साथ कराई. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रानी देवी पड़ोस के गांव में रहती है. उसने बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को अपने पास बुलाया फिर अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने, जबरदस्ती बाल विवाह कराने, दुष्कर्म करने और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला समेत उसके साथी और नाबालिग से शादी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments