Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हिंसा के बाद 50 से अधिक लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, किए हैरान करने वाले खुलासे, बताया किस तरह भड़काती थी ईसाई मिशनरी


कांकेर जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद एक ईसाई परिवार ने 20 साल बाद अपने मूल धर्म में वापसी की है। इस परिवार के साथ-साथ 50 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है।


घर वापसी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, कांकेर में ईसाई समुदाय से जुड़े कुछ लोगों द्वारा हिंसा की घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों ने हिंदू धर्म में लौटने का निर्णय लिया। घर वापसी करने वालों ने बताया कि धर्मांतरण के लिए किसी प्रकार का आधिकारिक दस्तावेज नहीं होता।

देवी-देवताओं की पूजा न करने की नसीहत

Kanker News, घर वापसी करने वाले लोगों ने दावा किया कि ईसाई मिशनरी उन्हें हिंदुओं के खिलाफ भड़काती थी और देवी-देवताओं की पूजा न करने की नसीहत दी जाती थी। उन्होंने कहा कि वर्षों तक उन्हें अपनी परंपराओं और आस्थाओं से दूर रखा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंसा और धार्मिक मतभेदों के चलते परिवारों ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments