यमुना नगर की एनजीओ सर्व जागरूक संगठन (सर्विंग ह्यूमैनिटी) द्वारा 12 सितंबर को यमुना नगर में गुरु देवो भव: कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व जागरूक संगठन द्वारा लगभग 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला यमुना नगर के पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षकों से आग्रह किया कि आप सभी शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ समाज में फैली अन्य कुरीतियों के प्रति भी जागरूक करे। शिक्षक विद्यार्थियों को जागरूक करे कि किस प्रकार वह नशे से दूर रह सकते है, शिक्षक इस दिशा में भी जागरूक करे कि छात्र किसी प्रकार से भी छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार न करें।
इस कार्यक्रम में कोच नितिन तोमर के अन्य शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया व गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रतिमा शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि कोच नितिन तोमर के अनेकों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते है
कार्यक्रम की अध्यक्ष व सर्व जागरूक संगठन की फाउंडर डॉ पायल रावत ने कहा हमारे जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व उससे कहीं अधिक महत्व है एक अच्छे शिक्षक का। शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र का निर्माता होता है मां बाप के बाद शिक्षक ही अपने बच्चे सफल होने पर सबसे ज्यादा खुश होता है।
कार्यकम के दौरान संस्था के अन्य सदस्य नेहा गिरयाली, आशीष थापा, सिमरन, पवन, उदयभान,गुरमीत चावला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यापकों के लिए कुछ फन गेम भी रखे गए थे जिनमें सभी अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेलों का भरपूर आनंद लिया। कोच नितिन तोमर ने इस सम्मान के लिए संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम एक नई ऊर्जा देते है और हमेशा खुद ओर ओर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते है।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments