Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला की मेयर शैलजा सचदेवा लोगों की समस्या सुनने के लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंची ।


अंबाला शहर की मेयर शैलजा सचदेवा ने जड़ोत रोड और दशमेश नगर में जाकर सड़कों और गलियों में भरे पानी का जायजा लिया ।

मेयर ने वहां जाकर देखा कि बाढ़ का पानी अंबाला के इलाके से उतरे हुए चार से पांच दिन हो चुके हैं लेकिन दशमेश नगर और जड़ोत रोड पर अभी भी गलियों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है । मेयर शैलजा सचदेवा खुद गलियों के पानी के अंदर चलते हुए नजर आई और लोगों से बात करते हुए नजर आई ।

लोगों ने बताया कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है जिसकी वजह से वह लोग परेशान है । मेयर शैलजा सचदेवा ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द यहां पंप लगाकर पानी को बाहर निकलने का काम किया जाएगा । 

उन्होंने यह भी बताया कि हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं जिसके चलते हमने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है जो अनअप्रूव कॉलोनी है वहां भी लोगों को सड़के बना कर दी जाए हमें इन लोगों को भी साथ में लेकर चलना है । मेयर ने बताया कि इन इलाकों के लिए आने वाले समय में पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोग बाढ़ के पानी से ग्रस्त ना हो ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments