उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक युवक ने अपनी पहचान को लेकर चल रहे आंतरिक संघर्ष के चलते खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने लड़की बनने की चाहत में कथित तौर पर अपना जननांग काट लिया।
अमेठी के रहने वाले इस युवक को गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉ. संतोष ने पत्रकारों को बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक ने किसी की सलाह पर सर्जिकल ब्लेड से अपना जननांग काट लिया था, जिससे उसका काफी खून बह गया। डॉ. संतोष के अनुसार, युवक का मानना है कि भले ही उसका शरीर लड़के का है, लेकिन वह भीतर से एक लड़की है। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।
पीड़ित ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि 14 साल की उम्र में उसे महसूस हुआ कि उसका व्यवहार लड़कियों जैसा है। उसने यह भी बताया कि लड़की बनने की चाहत में एक व्यक्ति की सलाह पर उसने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर यह कदम उठाया। युवक ने कहा कि जब तक इंजेक्शन का असर रहा, उसे दर्द का पता नहीं चला, लेकिन असर कम होते ही असहनीय दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर उसने लोगों से मदद मांगी और अस्पताल पहुंचा।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments