Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मुंह में पत्थर ठूस कर होठ फेवीक्विक से चिपका कर 15 दिन के मासूम को जंगल में मारने के लिए गर्म पत्थरों के नीचे छोड़ा ।


राजस्थान के भीलवाड़ा में 15 दिन के मासूम के साथ दिल दहला देने वाली अमानवीय घटना सामने आई। बच्चे के मुंह में पत्थर ठूंसकर होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए गए थे ताकि वह आवाज न कर सके, और उसे उसकी मां ने ही जंगल में गर्म पत्थरों के ढेर के नीचे फेंक दिया गया। बच्चे के एक पैर पर भी चोट और जलन के गहरे घाव थे, जिसकी वजह से संक्रमण फैल गया है और उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 

इस दर्दनाक घटना का पता एक चरवाहे को बच्चे की हल्की आवाज सुनने पर चला, जिसने ग्रामीणों को सूचित किया और बच्चे को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में बच्चों का नाम 'तेजस्वी' रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में ऑक्सीजन की कमी है और वह संक्रमण से जूझ रहा है, इसलिए अगले 72 घंटे सबसे महत्वपूर्ण हैं। 

यह मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है, और पुलिस ने इस क्रूर अत्याचार की जांच शुरू कर दी है। वहीं बाल कल्याण समिति भी बच्चे के इलाज और देखभाल में जुटी हुई है।  


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments