Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला ब्रेकिंग - टांगरी नदी में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर आस -पास के कॉलोनी वासियों का विरोध प्रर्दशन ।




अंबाला की टांगरी नदी में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर टांगरी नदी के आस पास के लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया और भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।


लोगों का आरोप है कि बाढ़ के दौरान सरकार ने जो वादे किए थे वो भी सरकार पूरे नही कर पाई और कुछ लोग टांगरी को अपनी जागीर समझते है ,वो लोग टांगरी में धीरे धीरे अतिक्रमण कर रहे है ।

लोगों का कहना है कि ऐसे लोगो पर बीजेपी के कुछ बड़े लोगो का हाथ है जिसके चलते ऐसे लोगो पर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती ।

लोगो ने कहा कि जब पिछली बार टांगरी के कारण अंबाला में बाढ़ आई थी तो मंत्री अनिल विज ने बाढ़ की रोकथाम के लिए टांगरी में काम चालू करने की बात की थी लेकिन 1 साल से ज्यादा का समय निकल जाने के बाद भी कोई काम शुरू नही हुआ। 

लोग काफी नाराज़ दिखे और अपने हाथों में नारे लिखे कागज लेकर लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments