संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठनों ने एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है, जिसके मद्देनजर हरियाणा और दिल्ली में हाई अलर्ट है।
दरअसल, हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान पंजाब की तरफ आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने पहले से ही चेतावनी भी दी थी। लेकिन वहां मौजूद लोग जमा रहे।
किसानों के दिल्ली कूच से एक दिन पहले हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर पर मॉक ड्रिल की गई है। आंसू गैस के गोले छोड़े गए और इसकी पहले से घोषणा भी गई, लेकिन वहां मौजूद लोग नहीं हटे, जिसके चलते अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल हो गया।
बता दें कि पंजाब के किसानों ने ऐलान किया है कि 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर नाकाबंद कर दी है।
इसी के तहत पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 8 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, बल्क में SMS भी नहीं भेजा जा सकता है। पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
वहीं पुलिस को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग से पता चलता है कि सरकार हमारी मांगों को लागू नहीं करना चाहती है।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "किसान अन्नदाता है। इस देश के 140 करोड़ लोगों का पेट भरता है। केंद्र सरकार के तीन मंत्री दिल्ली से चंडीगढ़ आए हैं। पहले दौर की बातचीत हो चुकी है और दूसरे दौर की बातचीत भी होने जा रही है। मुझे उम्मीद है इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हरियाणा के लोगों की सुरक्षा और राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, हम जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे।''
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments