Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बेटियों को भेजो, कराऊंगा पैसों की बारिश.झांसे में लेकर दो बच्चियों से किया रेप; पाखंडी बाबा अरेस्ट


 छत्तीसगढ़  के बिलासपुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पाखंडी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि बाबा लोगों को दैवीय शक्तियों से पैसों की बारिश होने का झांसा देता था.


यही नहीं, झांसे में लेकर नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था. फिलहाल पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समते तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है.

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है. पीड़िताओं के घरवालों ने बाबा कहे जाने वाले कुलेश्वर सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़िता के परिवार को गांव के ही एक शख्स से जानकारी मिली थी कि बाबा कुंवारी लड़कियों की पूजा करवाता है, जिसके बाद काफी पैसा बरसता है. इस झांसे में आकर घरवालों ने घर की दोनों नाबालिग बेटियों को पाखंडी बाबा के पास रतनपुर भेजा.

आरोप है कि पाखंडी बाबा पूजा के बहाने दोनों बच्चियों को मदनपुर के एक घर के कमरे अपने साथ ले गया, जहां उसने बारी-बारी से दोनों के साथ रेप किया. इसके बाद डरी-सहमी दोनों बच्चियां जैसे-तैसे घर पहुंचीं और परिवार वालों को सारी आपबीती बताई. बेटियों को रोता-बिलखता देख घर के लोग सख्ते में आ गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई.

पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई और तुरंत जांच में जुट गई. इस दौरान पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह के रहने वाले कुलेश्वर सिंह राजपूत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके आलावा उस घर के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया,जहां पाखंडी बाबा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों को बाबा की जानकारी देने वाला आरोपी कन्हैया फिलहाल फरार है. इन तीनों आरोपियों के नाम धनिया बंजारे , हुलसी रात्रे और गणेश साहू हैं. फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड विधान की संहिता धारा 366 (क) 376 34 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इन आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायालय में पेश करने के लिए कार्रवाई की जा रही है.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments