आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में आसमान में काले बादलों का घेरा है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश तो बीते 3-4 दिन से हो रही है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आज और कल का दिन तूफान मिचौंग के चलते काफी भारी रहने वाला है, लिहाजा सरकार और प्रशासन अलर्ट है. आम लोगों को भी सावधान रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है.
तूफान के असर से चेन्नई के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट के रवने एवं सबवे सब पानी-पानी हो गए हैं. जिसके चलते फ्लाइट्स प्रभावित हैं. वीडियो में देखें चेन्नई एयरपोर्ट पर बारिश से बुरा हाल IMD के मुताबिक, उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है इसलिए आम लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी ने खुलासा किया कि चक्रवात मिचौंग 13 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.
#WATCH | Tamil Nadu | Amid heavy rainfall accompanied by gusty winds, a newly constructed wall collapsed in the Kanathur area, East Coastal Road, Chennai, this morning. Two people died and one was critically injured in this incident. The deceased are residents of Jharkhand.… pic.twitter.com/smFC6i69Sz
— ANI (@ANI) December 4, 2023
कहां है साइक्लोन?
वर्तमान में साइक्लोन चेन्नई से करीब 150 किमी, नेल्लोर से 250 किमी, बापट से 360 किमी, मछलीपट्टनम से 380 किमी दूर है. तूफान आज तट के समानांतर चलेगा. मिचौंग कल दोपहर भीषण तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट को पार करेगा यानी लैंडफॉल करेगा. बाहर से आए लोगों को फिलहाल तूफान के कारण चेन्नई में ही रुकना पड़ा है क्योंकि कई ट्रेनें भी रद्द हो चुकी हैं और फ्लाइट मिलना भी मुश्किल है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments