शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी
बता दें आज 11 बजे से सीएम योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जोकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में करीब 1500 गरीब बेटियां शादी की गई। वहीं, इस दौरान सीएम योगी ने नए जोड़ों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी।गोरखपुर में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत आज आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 9, 2023
समाज को दहेज मुक्त विवाह के लिए प्रेरित करते आज के वैवाहिक समारोह में 1,500 युगलों ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की है।
सभी नव दंपतियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! pic.twitter.com/H8qN17kQUF
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गोरखपुर में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत आज आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुआ। समाज को दहेज मुक्त विवाह के लिए प्रेरित करते आज के वैवाहिक समारोह में 1,500 युगलों ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की है। सभी नव दंपतियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

0 Comments